क्राइम ब्रांच ने मुंबई जा रहे सोना व्यापारी से पकड़े 3 करोड़

Edited By meena, Updated: 04 Sep, 2019 04:48 PM

crime branch caught 3 crores from gold merchant

भोपाल के एक सोना व्यापारी पर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को मुंबई जा रहे सोना व्यापारी से फंदा टोल नाके पर जांच के दौरान करीब तीन करोड़ रुपए की खेप पकड़ी है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की...

भोपाल: भोपाल के एक सोना व्यापारी पर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को मुंबई जा रहे सोना व्यापारी से फंदा टोल नाके पर जांच के दौरान करीब तीन करोड़ रुपए की खेप पकड़ी है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की। व्यापारी यह रकम मुंबई ले जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने आयकर विभाग को इस मामले की सूचना दे दी है। 

PunjabKesari

दरअसल, शिवालिक भवन में रहने वाले शहर के बड़े सोना व्यापारी मधु अग्रवाल इस रकम के साथ मुंबई जा रहे थे। जिन्हें फंदा टोल पर पकड़ लिया गया और उनसे तीन करोड़ रुपए की बड़ी रकम भी बरामद कर ली गई। उनके इस भवन से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ष शिव बारात भी निकालते हैं। क्राइम ब्रांच को इतनी बड़ी रकम मिलने पर हवाला को संदेह है। इस मामले में आयकर अधिकारी भी कार्रवाई कर पूछताछ में जुट गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!