राज्य में चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा! भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, रेलवे ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Oct, 2026 01:23 PM

cyclone arnab alert heavy rain warning in chhattisgarh railways issue advisory

रेलवे प्रशासन द्वारा  यात्रियों तक आवश्यक सावधानियों की जानकारी व्यापक रूप से पहुंचाई जा रही है ।

रायपुर - भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को प्रतिकूल मौसम, भारी से अति भारी वर्षा, गरज-चमक तथा तेज हवाओं की संभावना के संबंध में जारी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

रेलवे प्रशासन द्वारा  यात्रियों तक आवश्यक सावधानियों की जानकारी व्यापक रूप से पहुंचाई जा रही है । इसके लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली, सूचना एवं डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन, आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा अन्य संचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है।

रेल यात्रियों के लिए परामर्श

संभावित प्रतिकूल मौसम को देखते हुए यात्रियों से निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की गई है—

1.     ट्रेन की स्थिति की जानकारी लें* : यात्रा प्रारंभ करने से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

2.     पर्याप्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें : संभावित मौसम संबंधी व्यवधान एवं सड़क यातायात में देरी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय पहले स्टेशन पहुंचें।

3.     रेलवे की सूचनाओं का पालन करें* : स्टेशनों पर की जाने वाली उद्घोषणाओं तथा रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

4.     रेलवे ट्रैक से दूर रहें* : रेलवे ट्रैक पार करने से बचें तथा निर्धारित यात्री क्षेत्रों में ही रहें।

5.     मोबाइल एवं आवश्यक वस्तुएं साथ रखें* : मोबाइल फोन चार्ज रखें तथा आवश्यक दवाइयां, पीने का पानी और आपातकालीन संपर्क संबंधी जानकारी अपने पास रखें।

6.     फिसलन वाले स्थानों पर सावधानी बरतें : बारिश के कारण प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज एवं सीढ़ियों पर फिसलन हो सकती है। ऐसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें।

7.     केवल आधिकारिक माध्यमों से जानकारी प्राप्त करें* : ट्रेनों के नियमन, मार्ग परिवर्तन अथवा निरस्तीकरण की स्थिति में सही एवं अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि संभावित खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अपनी यात्रा को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!