Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Feb, 2024 05:15 PM

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक पेड़ पर युवक और युवती का शव लटका मिला है।
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक पेड़ पर युवक और युवती का शव लटका मिला है। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया युवक और युवती का पेड़ पर शव देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
आपको बता दें कि यह घटना बलवाड़ा थाना क्षेत्र के तीन टेकरी गांव की है। युवक और युवती का शव पेड़ पर लटका होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बलवाडा एसडीओपी अर्चना रावत भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई थी।

युवक की शिनाख्त अन्नू पिता बलिराम निवासी मानकर मोहल्ला बलवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस प्रेम प्रसंग की आशंका जाता रही है और हत्या या आत्महत्या की आशंका को लेकर भी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।