उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुकली में राजपूत समाज द्वारा आयोजित वीर महाराणा प्रताप जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में हुए शामिल

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 May, 2025 10:18 AM

deputy cm announced rs 10 lakh for building community hall

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, महाराणा प्रताप ने धर्म संस्कृति एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अकबर के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

लोरमी। (पुष्पेंद्र सिंह): उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के ग्राम सुकली में राजपूत समाज द्वारा आयोजित वीर महाराणा प्रताप जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, महान योद्धा महाराणा प्रताप जी के अद्वितीय साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा आज भी हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की शक्ति देती है। वहीं राजपूत समाज के लिए सामुदायिक भवन बनाने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

PunjabKesariउप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, महाराणा प्रताप ने धर्म संस्कृति एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अकबर के खिलाफ लड़ाई लड़ी। हल्दी घाटी की युद्ध धर्म संस्कृति और राष्ट्र भक्ति की लड़ाई थी। यह उनका धर्म के प्रति निष्ठा को बताता है। गांव में यह प्रतिमा महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेने के लिए स्थापित किया गया है। आज लोरमी का राजपूत समाज शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यहां के छात्र ने बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान बनाया है। समाज के युवा साथी सेवा कार्य में लगे हैं। वहीं सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को प्रशिक्षण दिया है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, लोरमी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सुकली में एक करोड़ रुपए का विकास कार्य हुआ है। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि, आज का यह अवसर महाराणा प्रताप जी के शौर्य को याद करने का है। महाराणा प्रताप का मतलब शौर्य, स्वाभिमान, त्याग, बलिदान, वीरता से है। उन्होंने जीवन भर संघर्ष कर अपने आत्मसम्मान को कायम रखा और अकबर के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। महाराणा प्रताप ने 30 हजार सेना लेकर अकबर के एक लाख सेना से लड़ाई लड़ी। इससे हमें प्रेरणा लेनी है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि, लोरमी और सुकली के युवा साल भर सामाजिक कार्य करते हैं। रक्तदान और शिक्षा का अलख जगाने का कार्य करते हैं। 

PunjabKesariडॉ रमन सिंह ने कहा कि, आज ये नया भारत है। मोदी जी ने पाकिस्तान को साफ - साफ कह दिया है कि, उधर से गोली चलेगी तो इधर से गोला चलेगा। अब आतंकी कार्रवाई हुई तो भारत इसे युद्ध समझेगा। और इसका हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। ये महाराणा प्रताप का देश है। रमन सिंह ने कहा कि, विधायक एवं उप मुख्यमंत्री लोरमी सहित प्रदेश में लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। वे विधानसभा में अपनी बात दहाड़कर हिम्मत के साथ रखते है। 

समारोह में विधायक धर्मजीत सिंह, कपिल सिंह राजपूत, वर्षा सिंह ठाकुर , सरस्वती राजपूत, गीता राजपूत, रामचरण सिंह परिहार,  संजय राजपूत,  तितरा राजपूत,  गोविंद सिंह राठौर, राम अवतार, समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!