Breaking

भोले की भक्ति में सराबोर हुए भक्त, काले महादेव से निकली बारात सतरस्ता पर हुआ शिवशक्ति मिलन

Edited By meena, Updated: 19 Feb, 2023 03:47 PM

devotees drenched in bhole s devotion

भगवान भोले की भक्ति का महान पर्व महाशिवरात्रि नर्मदा नगरी में उल्लास व उत्साह से धूमधाम के साथ मनाया गया

नर्मदापुरम (गजेंद्र राजपूत): भगवान भोले की भक्ति का महान पर्व महाशिवरात्रि नर्मदा नगरी में उल्लास व उत्साह से धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व वर्षों की तरह प्रसिद्ध काले महादेव की शाही सवारी, पालकी यात्रा बारात के रूप में गाजे बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें जनसमुदाय शामिल हुआ।

PunjabKesari

सतरस्ता पर शिव शक्ति मिलन के कार्यक्रम हुए। उज्जैन की तर्ज पर शहर के मुख्य मार्ग से निकाली गई भोले की शाही सवारी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इसी के साथ शहर के सभी शिवालयों में भक्तों का सुबह से लेकर रात तक पूजन अर्चन के लिए तांता लगा रहा। शहर में विभिन्न स्थानों पर अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा। घरों और मंदिरों में सुबह से ही पूजन अर्चन अभिषेक का क्रम शुरू हुआ जो रात तक जारी रहे।

PunjabKesari

शिव बारात की अगवानी के चलते शहर के मुख्य मार्ग को पीले ध्वज से सराबोर कर दिया गया। यहां तक कि शहर की सड़कों पर रंगोली भी सजाई गई। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर द्वार सजाए गए। पुष्प वर्षा की जा रही थी। शोभायात्रा में उज्जैन शहर से आए हुए हाथी पर महादेव की प्रतिमा को विराजमान किया गया। जो आकर्षण का केंद्र बने रहे।

PunjabKesari

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!