उज्जैन में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के यहां EOW का छापा, 5 करोड़ की संपत्ति मिली..

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Jan, 2025 04:22 PM

eow raids retired bank officer s house in ujjain

उज्जैन में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के यहां ईओडब्ल्यू का छापा

उज्जैन। (विशाल सिंह): आय से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने बड़ी कार्यवाही की। उज्जैन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सहायक प्रबंधक रहे अनिल सुहाने के घर पर छापा मारा गया, जहां 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ। यह छापा बंसत विहार स्थित उनके घर बी 2/20 पर मारा गया, जिसमें EOW को कई अहम दस्तावेज और संपत्ति के सबूत मिले।

PunjabKesariसुहाने के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज था, और छापे के दौरान टीम को उनकी संपत्तियों का बड़ा खुलासा हुआ। करीब तीन घंटे तक चली सर्चिंग में EOW की टीम को अनिल सुहाने के पास 2500 स्क्वायर फीट का चार मंजिला मकान, उज्जैन के दवा बाजार में दो दुकानें, दो प्लॉट, तीन गाड़ियाँ और 8 लाख रुपये नगद मिले हैं। इसके साथ ही तीन बैंक लॉकरों की जानकारी भी मिली है।

PunjabKesariEOW के एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि इस छापे में कुछ कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी गणना की जा रही है। वर्तमान में अनिल सुहाने जिस घर में रहते हैं, वह 1500 स्क्वायर फीट का है। यह कार्यवाही EOW और पुलिस की 30 सदस्यीय जॉइंट टीम द्वारा सुबह 12 बजे के आसपास की गई। टीम अब संपत्ति के मूल्यांकन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!