बेटे की हत्या के शक में पिता ने की आत्महत्या, दो दिन पहले 25 वर्षीय युवक की हुई थी हत्या

Edited By meena, Updated: 30 Oct, 2025 05:16 PM

father commits suicide suspecting son s murder in chhatarpur

छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत कटारा ग्राम में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत कटारा ग्राम में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दिन पूर्व हुई 25 वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में पुलिस के शक के दायरे में आए पिता ने खेत पर जाकर आम के पेड़ सें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

क्या है मामला

दो दिन पहले कटारा ग्राम के नीलेश पाल (25 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई थी। पुलिस तभी से इस मामले की गहनता से जांच कर रही थी।

पिता पर था शक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नीलेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस को उसके पिता रामकृपाल पाल पर हत्या करने का शक था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!