पूर्व डिप्टी CM के भतीजे ने बताया कांग्रेस की हार का कारण, प्रदेश अध्यक्ष के सामने निकाली भड़ास,मचा हड़कंप

Edited By Desh Raj, Updated: 25 Mar, 2026 12:13 AM

former deputy cm s nephew reveals reason for congress s defeat

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उठापटक जारी है। असंतोष और अंस्तुष्टि के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।अब पूर्व  डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के भतीजे ने कांग्रेस की पोल खोलकर हड़कंप मचा दिया है। संगठन को लेकर असंतोष की झलक एक बार फिर सामने आने से राजनीतिक...

(सूरजपुर): छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उठापटक जारी है। असंतोष और अंस्तुष्टि के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।अब पूर्व  डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के भतीजे ने कांग्रेस की पोल खोलकर हड़कंप मचा दिया है। संगठन को लेकर असंतोष की झलक एक बार फिर सामने आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है । पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे और कांग्रेस नेता आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने (Aadityaeshwar Sharan Singhdeo)ने सीधे ही ऐसा बोल दिया जिससे सभी हैरान रह गए।

इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज की मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान कार्यकर्ताओं को जितना सम्मान मिलना चाहिए था उतना नहीं मिला है। इसी के चलते कार्यकर्ताओं में उदासी का माहौल बन गया था। आदित्येश्वर शरण ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी का असर सीधे संगठन पर पड़ा। इसी वजह से छतीसगढ़ में कांग्रेस  को हार का भी सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में निराशा और उत्साह की कमी से ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पटखनी खानी पड़ी। लिहाजा पार्टी को भविष्य इस तरह के व्यवहार और गलतियों से सीख लेने की जरुरत है ताकि भविष्य में ऐसा खामियाजा न भुगतना पड़े।  लिहाजा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने ही ऐसी बातें बोलकर माहौल में गरमाहट घुल गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!