डोर - टू - डोर कचरा उठाने की योजना हुई फैल, डबरा में जगह - जगह लग रहे कचरे के ढेर

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Dec, 2024 05:33 PM

garbage piles up at many places in dabra

डबरा में कई जगह लग रहे कचरे के ढेर

डबरा। (भरत रावत): शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए डबरा नगर पालिका द्वारा शुरू की गई डोर-टू-डोर कचरा उठाने की योजना पूरी तरह विफल हो गई है। घरों से कचरा नहीं उठने के कारण लोग मजबूरी में कचरा इधर-उधर फेंक रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। गंदगी के कारण मुख्य कॉलोनियों, बाजारों और चौराहों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। वहीं, नए कचरा संग्रहण वाहन उपयोग में न आकर धूल खा रहे हैं। नगर पालिका ने तीन साल पहले शहरवासियों की सुविधा के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन योजना शुरू की थी।

 इसका उद्देश्य था कि लोगों को सड़कों पर कचरा फेंकने की आवश्यकता न पड़े और घर-घर से कचरा उठाया जाए। लेकिन यह योजना धरातल पर असफल साबित हुई। शहर में डस्टबिन की संख्या बहुत कम है, और कचरा संग्रहण के लिए आने वाले वाहन या तो खराब पड़े हैं या उपयोग में नहीं हैं। 

PunjabKesariआधा दर्जन से अधिक वाहन खस्ताहाल हैं, जिसके कारण ये घर-घर नहीं पहुंच रहे। लोग अब अपने घरों का कचरा सड़क किनारे फेंकने को मजबूर हो गए हैं। इस स्थिति के कारण शहर में गंदगी का साम्राज्य है। मच्छरों की बढ़ती संख्या से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नगर पालिका के कर्मियों की निष्क्रियता के चलते नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!