प्रधानमंत्री के नेतृत्व में MP सहित पूरा देश आर्थिक प्रगति के नए युग में प्रवेश कर रहा है: CM मोहन यादव

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 Feb, 2025 01:43 PM

global investors summit inaugurated in bhopal

Global Investors Summit inaugurated in Bhopal

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का शुभारंभ हो चुका है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज के इस अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 में पधारे हुए सभी उद्योगपतियो, निवेशक बंधुओं, यंग इन्वेस्टर और विभिन्न देशों के जन प्रतिनिधियों का स्वागत करता हूं। हमारा सौभाग्य है, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय और हम सब को गौरवान्वित करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में मध्य प्रदेश आज के ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। इसका महत्व इस नाते से और बढ़ जाता है, क्योंकि यशस्वी प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति आज भोपाल में एक नया रिकॉर्ड भी बना रही है। आमतौर पर भोपाल शब्द को जैसे ही है गूगल पर सर्च करें तो तुरंत भोपाल सर्च करते ही भोपाल गैस त्रासदी के माध्यम से अतीत की अपनी एक काली छाया को लेकर सामने आ जाता था।आज यशस्वी प्रधानमंत्री जी की मौजूदगी के बाद अब हमारा भोपाल ग्लोबल रूप से एक नया पहचान बनाने जा रहा है। मेरी अपनी ओर से बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं..जब मैं अपने मध्य प्रदेश की बात करता हूं तो वन संपदा, खनिज संपदा, जैव संपदा, जल संपदा से भरपूर मध्य प्रदेश में आपका अभिनंदन है। देश के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश में भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानियों में से एक राजा भोज की इस नगरी में, झीलों की इस नगरी में पुनः आपका वंदन, अभिनंदन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व और उनके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सरकार सतत विकास और औद्योगिक निवेश की दिशा में लगातार अपनी निर्बाध गति से आगे बढ़ने के संकल्प को धारण करके गठन के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। आज जब ये ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हो रही हैं, तो इसकी थीम ही अपने आप में उत्साहवर्धक है। अनंत संभावनाए मध्य प्रदेश में जो उद्योग और निवेश की असीम संभावनाओं को दर्शाती है। अनंत संभावनाएं केवल एक विचार नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अवसरों की व्यापकता को दर्शाने वाला दृष्टिकोण है। प्रधानमंत्री ने "सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास सबका विश्वास" का मंत्र दिया है। जिसमें यह संदेश समाहित है कि जब संभावनाओं के अनंत आकाश में हम सब मिलकर आशाओं की ज्योति जलाते है। तो एक नहीं बल्कि सभी के आंगन रोशन होते हैं। यही हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत भी है।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प भारतवासियों ने लिया है। हमारा लक्ष्य देश को 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। ऐसे में विकसित भारत के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विकसित मध्य प्रदेश समस्त प्रदेशवासियों के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी अनुक्रम में हमने आगामी 5 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य निश्चित किया है। जिस पर आप सबके आशीर्वाद से हम लगातार गतिशील है। 1 वर्ष पूर्व निवेश और औद्योगिक विकास की इस यात्रा को रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के माध्यम से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रारंभ किया। यहां से पहली बार रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई।जिसके अगले क्रम में जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदमपुरम जैसे संभाग केंद्र तो थे लेकिन रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव पहली बार जब हुई तो वास्तव में यह एक अलग प्रकार का हमारे लिए उत्साह और उमंग का वातावरण बना। इसी क्रम में हमने इस रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव को और सफल बनाने के लिए देश के अन्य राज्यों में खासकर मुंबई, कोयंबटूर, बैंगलोर, कोलकाता, पुणे, दिल्ली में इन्वेस्ट एमपी के अलग-अलग प्रकार के रोड शो के आयोजन किए। न केवल देश में बल्कि देश के बाहर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूके जर्मनी और जापान में भी मध्य प्रदेश की विकास गाथा को प्रस्तुत करते हुए आपके नेतृत्व में भारत के बढ़ते कदम से विश्व के लोगों को अवगत कराने का प्रयास किया। जिसका हमको प्रतिसाध बहुत अच्छे प्रकार से मिला है।

इस यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार देश और विदेश के उद्योगपतियों से लगातार संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओ और भविष्य की चुनौतियों को हमने समझने का प्रयास किया और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए हमने एक रोड मैप तैयार किया। इसी परिपेक्ष में हम अपनी निवेश नीतियों और निवेश फ्रेंडली इकोसिस्टम पर लगातार काम कर रहे हैं। जिसके आधार पर निवेश प्रोत्साहन के लिए 18 नई नीतियां लेकर हम आए हैं जिसका लोकार्पण आज माननीय प्रधानमंत्री जी के माध्यम से मध्य प्रदेश में पहली बार होने जा रहा है। इन नीतियों से हमारा प्रयास उद्योग जगत की आवश्यकताओं को प्रदेश के विकास के मार्ग से जोड़कर बढ़ना है। हमने कई नए क्षेत्रों को भी ध्यान में रखते हुए सरल, निवेश अनुकूल और प्रासंगिक नीतियों का निर्माण किया है। नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन, सरलीकृत व्यापार एवं बाधा रहित व्यवसाय हमारी उच्च प्राथमिकता है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनविश्वास अधिनियम पारित किया गया है। इसके उद्देश्य जटिल एवं अप्रासंगिक प्रावधानों को कम करना, सिंगल विंडो सिस्टम को बेहतर बनाना, शासन में पारदर्शिता लाना, मध्य प्रदेश निवेश के प्रयास हेतु लगातार प्रयास कर रहा है। इसीलिए हमने वर्ष 2025 को "उद्योग एवं रोजगार वर्ष" मनाने का निर्णय लिया है।

उद्योग एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद हम अलग-अलग 6 विभागों में शहरी विकास विभाग पर्यटन विभाग खनिज एवं नवकरणीय ऊर्जा सूचना प्रौद्योगिकी एवं एमएसएमई के अलग-अलग प्रकार के समिट करने की योजना पर काम कर रहे हैं। किसी प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए चार मूलभूत आवश्यकता होती है-भूमि, जल, बिजली और कुशल कार्यबल।  बाबा महाकाल की कृपा से मध्य प्रदेश में सरप्लस बिजली है, भरपूर पानी है, विशाल लैंड बैंक है और कुशल मानव संसाधन है। यहां की कानून व्यवस्था भी अनुकूल है।
इसके अतिरिक्त सर्वाधिक सरकार की प्रतिबद्धता जो आपके आशीर्वाद से केंद्र की सरकार और राज्य सरकार डबल इंजन की सरकार अपने सभी निवेशकों के लिए एक सरल, प्रभावी एवं त्वरित गति से चलने वाले वातावरण को उपलब्ध करा रही है। यही औद्योगिक विकास के लिए इकोसिस्टम का काम करेगा। 

PunjabKesari

सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीवी) में मध्य प्रदेश बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक तेज गति से बढ़ने वाले राज्यों में मुख्य स्थान पर है।  मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ने आधोंसंरचना के विकास के अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। मेगा फुटवियर  क्लस्टर मुरैना, नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण मोहासा बाबई, पीएम मित्र पार्क धार सहित कई बड़े प्रोजेक्ट पर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। विक्रम उद्योग पूरी उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क भारत सरकार के माध्यम से 900 एकड़ का पूरा हमारा डिवाइस पार्क आज की स्थिति में हमको दोबारा इतनी लैंड रिक्वायर्ड करनी पड़ रही है। यह आपकी दूरगामी नीतियों का परिणाम है कि मेडिकल डिवाइस पार्क में इतनी सफलताएं मिल रही है।  इसी के साथ साथ 6 नए औद्योगिक विकास क्षेत्रों का भी हम नए प्रकार से संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। 13 नए औद्योगिक पार्क न केवल पूर्ण हो रहे हैं बल्कि 20 और औद्योगिक पार्कों की आधारशिला रखी जाएगी। 

मैं आने वाले समय में हमारे सेमीकंडक्टर पार्क, नवीन आईटी पार्क इत्यादि के माध्यम से हमारे यहां पर न केवल आकर्षक रोजगार बल्कि निवेश की बड़ी संभावनाओं के आधार पर आपके आशीर्वाद के साथ सरकार के कदम से कदम मिलाकर भारत सरकार के साथ चलने के लिए मध्य प्रदेश सरकार तट पर मध्य प्रदेश सरकार तत्पर है। हमारे प्रदेश में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। बाबा महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर न केवल ज्योतिर्लिंग धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि इससे जुड़े हुए ओरछा, दतिया,भोजपुर, भीमबेटका सहित हमारा वन्य जीव का इकोसिस्टम लगातार लोगों को पर्यटन में आकर्षित कर रहा है। जब हम पर्यटन की बात कर रहे हैं तो न केवल फॉरेस्ट बल्कि मेडिकल, टूरिज्म में भी हमारी हेल्थ पॉलिसी के माध्यम से हम एक नई छलांग लगाने के लिए तैयार है। जिसके लिए हम अपनी सरकार के माध्यम से यह ध्येय वाक्य "अतिथि देवों भव:" के इस भाव को चरित्रार्थ करेंगे। मुझे इस बात की प्रसन्नता है जब आप यहां विराजमान है …तो न केवल हमारा विश्वास आत्मविश्वास को मजबूत कर रहा है बल्कि आने वाले समय जैसा कि हम सबका संकल्प है, "बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा निवेशक भी हमारे लिए अतिथि है।" सभी के लिए मध्य प्रदेश में अनंत संभावनाएं है। इस अनंत संभावना को विकास में फलीभूत करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार अपनी प्रतिबद्धता आपके नेतृत्व में दोहराने के लिए तत्पर है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सहित पूरा देश आर्थिक प्रगति के नए युग में प्रवेश कर रहा है। बड़ा उद्योगपति हो या छोटा व्यापारी, किसान हो या युवा, महिला हो या गरीब सभी के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का विकास आधारित दृष्टिकोण समृद्धि के नए रास्ते खोल रहा है। 

PunjabKesariमध्य प्रदेश सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता एवं महिलाओं को केंद्र में रखते हुए चार मिशन आरंभ किए है। इसके अंतर्गत नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए आउटकम केंद्रित लक्ष्यों पर भी कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के मध्य प्रदेश के विकास को आशीर्वाद के आधार पर अग्रसर करते हुए मुझे इस बात की प्रसन्नता है एक तरफ जब नर्मदा से हम मालवा, निमाड़ इत्यादि क्षेत्र को सर सब्ज कर रहे हैं। वहीं यशस्वी प्रधानमंत्री ने विश्व के पहले नदी जोड़ो अभियान केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश और पास के राज्यों को अलग से आशीर्वाद देकर एक नई दिशा दिखाई है। जिसमें मध्य प्रदेश में 41 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा मिलेगी, 9 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र सिंचाई की उपलब्धता हासिल करेगा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र को भी जल की सुविधा उपलब्ध होगी। मध्य प्रदेश बिजली के क्षेत्र में भी सर प्लस स्टेट है। रीवा और ओंकारेश्वर के श्रोत ऊर्जा संयंत्र देश को रिन्यूएबल एनर्जी की नई दिशा दिखा रहे हैं। औद्योगिक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उद्योग संरचना, शहरी विकास, हवाई सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, नेशनल हाईवे, पर्यटन, पर्यावरण, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीकि और गुणवत्ता के साथ प्रगति हमने सुनिश्चित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकसित और औद्योगिक मध्य प्रदेश बनाने की यात्रा प्रारंभ हो चुकी है।  विचारों से योजना के साकार होने तक, कृषि से सेमीकंडक्टर तक, निर्माण से लेकर निर्यात तक, आईटी से लेकर फिल्म टूरिज्म तक मध्य प्रदेश एक बेहतर भविष्य को आकर दे रहा है।  मध्य प्रदेश में अपनी भौगोलिक स्थिति, संसाधनों और आधोंसंरचना के माध्यम से निवेश अनुकूल वातावरण निर्मित किया है। जो देश की प्रगति में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। हमारे मध्य प्रदेश की विशेषता है कि "एक बार जो यहां आता है वह यही का रह जाता है।"हमारा मध्य प्रदेश ऐसा परिवार है आप मध्य प्रदेश आए और मध्य प्रदेश के विकसित करने के संकल्प में सहभागी बने। इसी अपेक्षा के साथ मैं यहां पर पधारे हुए सभी सज्जनों का हृदय से आभार मानता हूं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!