थाने में ताश खेल रहे थे पुलिसकर्मी, सिविल ड्रेस में पहुंच गए SP साहब...नहीं पहचान पाए, और फिर हुआ ये

Edited By meena, Updated: 09 Jan, 2024 01:28 PM

guna sp saheb reached the police station in civil dress

ऐसे सीन तो फिल्मों में देखे जाते है कि नए एसपी साहब थाने पहुंचते है और पुलिसकर्मी ताश खेल रहे हैं लेकिन एसपी पास खड़े हो और वे पहचान भी न पाए

गुना: ऐसे सीन तो फिल्मों में देखे जाते है कि नए एसपी साहब थाने पहुंचते है और पुलिसकर्मी ताश खेल रहे हैं लेकिन एसपी पास खड़े हो और वे पहचान भी न पाए...कुछ ऐसा ही सीन गुना में देखने को मिला। जहां  नवागत एसपी संजीव कुमार सिन्हा एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। ज्वाइनिंग के कुछ ही दिनों के बाद उन्होंने सिविल ड्रेस में पुलिस स्टेशन में छापेमारी कर दी। जैसे ही पुलिस अधिक्षक थाने कैंट थाने पहुंचे तो तीन पुलिसकर्मी ताश खेलते मिले। लेकिन एसपी को सिविल ड्रेस में देखकर वे कुछ समझ नहीं पाए। कुछ ही देर में जब पुलिसकर्मियों को समझ आया कि उनके सामने जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक खड़े हैं तो उनके होश उड़ गए। एसपी ने ताश खेल रहे प्रधान आरक्षक कृष्‍णपाल सिंह रघुवंशी, आरक्षक गोविन्‍द रघुवंशी और आरक्षक राहुल सुरोसे के खिलाफ सख्‍त एक्‍शन लेते हुए तीनों को तत्‍काल प्रभाव से लाइन अटैच कर सीएसपी गुना को प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए।

PunjabKesari

नवागत एसपी संजीव कुमार सिन्हा गुना पुलिस ने लचर रवैये पर शिंकजा कसने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सख्‍त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पुलिस अधिकारी कर्मचारी की संदिग्ध गतिविधि में संलिप्‍ता पाई गई तो सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने थानों की भौगौलिक और कानून व्यवस्‍था की स्थिति की जानकारी ली। सभी पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी और निष्‍पक्ष भाव से अपने कर्तव्‍य का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए और सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के थानों की नियमित रूप से समीक्षा करने की बात कही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!