छतरपुर में महिला ने पति को युवती के साथ पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Jun, 2025 11:05 AM

in chhatarpur a woman caught her husband with a young woman

शहर की चेतगिरी कॉलोनी में शनिवार को एक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): शहर की चेतगिरी कॉलोनी में शनिवार को एक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। महिला ने अपने पति को किसी अन्य लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि मोहल्ले वालों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने दोनों को कोतवाली थाने ले जाकर शिकायत दर्ज की और कार्रवाई शुरू कर दी।

चेतगिरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले दंपती के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब पत्नी ने पति को एक अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्साई पत्नी ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया, जो करीब दो घंटे तक चला। स्थानीय निवासी राजेश सक्सेना ने बताया कि इस दौरान एक लड़की के साथ मारपीट भी हुई, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो गया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में कई परिवारों की बहन-बेटियां रहती हैं, और ऐसी घटनाएं उनके लिए गलत मिसाल पेश कर रही हैं। 

मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली थाने ले गई। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर श्याम बेन ने बताया कि दोनों की शिकायत सुनी जा रही है, और  कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!