वो भारत का ही हिस्सा, इसलिए चिंता करना स्वाभाविक... बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार पर मंत्री इंदर सिंह परमार का बयान

Edited By meena, Updated: 11 Dec, 2024 06:06 PM

inder singh parmar s statement on atrocities happening in bangladesh

भारतीय भाषा दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज इंदौर पहुंचे...

इंदौर (सचिन बहरानी) : भारतीय भाषा दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज इंदौर पहुंचे। इस दौरान वे यहां होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर में आयोजित भारतीय भाषा संगम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने गीता जयंती और भारतीय भाषा दिवस को लेकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने होलकर कॉलेज में लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की। मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि इस प्रदर्शनी में एक लघु भारत का रूप नजर आ रहा है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे बदलाव और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर भी अपनी बात सामने रखी।

PunjabKesari

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार कूट नीति दृष्टि से सभी प्रयास कर रही है। बांग्लादेश पहले भारत का ही हिस्सा था इसलिए भारत के लोगों का चिंता करना स्वाभाविक भी है। बांग्लादेश में जो लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं वह गलत है। लेकिन कूटनीति के माध्यम से बांग्लादेश पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही हैं। इस मौके पर होलकर कॉलेज के सभी प्रोफ़ेसर और स्टाफ के अलावा कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संस्था से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!