Edited By Desh Raj, Updated: 25 Mar, 2026 03:16 PM

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को कौन नहीं जानता। जितने ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी बेबाकी और जिंदादिली के लिए जाने जाते हैं वैसा ही अंदाज कमोवेश ‘छोटे युवराज’ महाआर्यमन सिंधिया का भी है
(डेस्क): केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को कौन नहीं जानता। जितने ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी बेबाकी और जिंदादिली के लिए जाने जाते हैं वैसा ही अंदाज कमोवेश ‘छोटे युवराज’ महाआर्यमन सिंधिया का भी है । वे अपने पिता की नक्शे कदम पर चलते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब महाआर्यमन सिंधिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चित हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में महाआर्यमन श्रदांजली की जगह शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। मतलब की मौका श्रंद्धाजली देने का था लेकिन छोटे महाराज गलती से शुभकामनाएं ही दे बैठे। महाआर्यमन सिंधिया के ये शब्द राजनीतिक विरोधियों को मौका दे सकते हैं।
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर दी शुभकामनाएं
दरअसल हुआ यूं कि महाआर्यमन सिंधिया को भगत सिंह शहीदी दिवस पर श्रंदाजली अर्पित करनी थी ,लेकिन छोटे महाराज शुभकामनाएं दे बैठे। महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव दिवस पर सभी को परिवार की ओर से शुभकामनाएं। हालांकि छोटे महाराज की भावना भले ही श्रदांजली देने की थी लेकिन वो शब्दों के चयन में गड़बड़ी कर गए। अब ऐसा तो सबको पता है कि राजनीति में विरोधियों को मौका चाहिए होता है,राजनीतिक प्रतिद्धंदी सिर्फ जुबान की फिसलना और शब्दों को लेकर ही घेरने की रणनीति बनाते हैं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया ने एमपीसीए के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन गए थे। वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। वो लगातार खुद को सक्रिय रखते हैं और राजनीति में अपने पिता की तरह आगे बढने की दिशा में अग्रसर हैं।