Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Nov, 2026 01:23 PM

खंडवाः मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई है। यहां स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही बरतने पर दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है। एसडीएम हरसूद रमेश खतेड़िया ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया है। लगातार निर्देशों को नजरअंदाज और...
खंडवाः मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई है। यहां स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही बरतने पर दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है। एसडीएम हरसूद रमेश खतेड़िया ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया है। लगातार निर्देशों को नजरअंदाज और कार्य में जिम्मेदारी नहीं निभाने पर यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, खालवा तहसील के पटवारी मनीष राठौर और किल्लौद तहसील के पटवारी मुकेश मार्को को निलंबित किया गया हैं। सूत्रों के मुताबिक, खालवा तहसील के ग्राम डाभिया और पटाल्दा में पदस्थ पटवारी मनीष राठौर को लगाातर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी प्रगति में सुधार नहीं हुआ। इसी क्रम में किल्लौद तहसील के ग्राम जूनापानी और मालूद में पदस्थ पटवारी मुकेश मार्को के खिलाफ भी स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही सामने आई।
दोनों को इस लापरवाही पर एसडीएम कार्यालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन, उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान पटवारी मनीष राठौर का मुख्यालय तहसील कार्यालय खालवा और मुकेश मार्को का मुख्यालय तहसील कार्यालय किल्लौद तय किया गया है। इस अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।