पुलिस की बड़ी कार्रवाईः महापौर एवं कांग्रेस नेता का साला गिरफ्तार! घर में से विस्फोटक सामग्री मिली थी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 May, 2026 11:55 AM

major police action mayor and congress leader s brother in law arrested

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): राजधानी रायपुर में बम बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से पकड़ा गया। आरोपी विनय बीरगांव निगम के महापौर और पार्षद का रिश्तेदार है।

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): राजधानी रायपुर में बम बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से पकड़ा गया। आरोपी विनय बीरगांव निगम के महापौर और पार्षद का रिश्तेदार है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को रावाभाठा इलाके में 7 मई को एक संदिग्ध युवक के पास पिस्टल और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला था। सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचा था। जांच के दौरान टीम को लो एक्सप्लोसिव इंटेंसिटी सामग्री मिलने की पुष्टि हुई। मौके से बैटरी, दो बोतल केमिकल, वायर और डेटोनेटर जब्त किए गए थे। इस मामले के सामने आने के बाद आरोपी विनय देवांगन फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने में जुटी है कि वह बम बनाने की तैयारी क्यों कर रहा था और उसके साथ इस मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। गिरफ्तार आरोपी विनय देवांगन बीरगांव नगर निगम के महापौर और पार्षद का रिश्तेदार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!