अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई लीटर मिलावटी शराब पकड़ी, 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 13 May, 2026 07:11 PM

major police crackdown on illicit liquor 4 accused arrested

खैरागढ़ जिला केसीजी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग कर बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना खैरागढ़ और साइबर सेल...

खैरागढ़ (श्रेयांश सिंह) : खैरागढ़ जिला केसीजी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग कर बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब समेत बड़ी मात्रा में बॉटलिंग सामग्री, ढक्कन, लेबल और होलोग्राम बरामद किए गए हैं। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 22 हजार 320 रुपए बताई गई है।

PunjabKesari

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खैरागढ़ स्थित राजपूत ढाबा के पास एक किराए के मकान में अवैध रूप से मिलावटी शराब तैयार कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव को शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए, जिसके बाद कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में भागवत वर्मा, त्रिलोक यादव, शक्ति नारायण सिंह और तिपेश कुमार सोनी शामिल हैं। इनमें से दो आरोपी शराब भट्ठी में सेल्समेन और एक सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत बताया गया है।

PunjabKesari

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शराब में पानी मिलाकर उसे दोबारा पैक कर बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 130 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की की सीलबंद बोतलें, 10.5 लीटर संदिग्ध शराब, 203 ढक्कन, 720 लेबल स्टीकर, होलोग्राम, खाली बोतलें, जेरिकेन और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

मामले में थाना खैरागढ़ में आबकारी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!