हेड कॉन्स्टेबल ने शराब दुकान पर किया हंगामा, कर्मचारी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

Edited By meena, Updated: 31 Jul, 2026 04:20 PM

head constable creates a ruckus at a liquor shop slaps an employee

इंदौर पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल का शराब दुकान पर हंगामा करना भारी पड़ गया। द्वारकापुरी थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल तन्मय सिंह को पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल का शराब दुकान पर हंगामा करना भारी पड़ गया। द्वारकापुरी थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल तन्मय सिंह को पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एक दिन पहले सामने आए सीसीटीवी वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल कथित तौर पर शराब दुकान से मुफ्त में शराब मांगते और इंकार करने पर काउंटर के अंदर घुसकर विवाद करते नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

PunjabKesari

सीसीटीवी फुटेज में द्वारकापुरी थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल तन्मय सिंह शराब दुकान पर सेल्समैन से कथित तौर पर मुफ्त में शराब मांगते दिखाई दे रहे हैं। जब सेल्समैन ने शराब देने से इंकार किया तो हेड कॉन्स्टेबल काउंटर के अंदर घुस गए और विवाद करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने हेड कॉन्स्टेबल तन्मय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!