कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम में हंगामा! जिलाध्यक्ष और समर्थकों पर मारपीट और एससी-एसटी का मामला दर्ज

Edited By meena, Updated: 21 Jul, 2026 02:05 PM

severe infighting in congress assault and sc st act cases registered against di

मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। इसका ताजा उदाहरण बैतूल में देखने को मिला यहां कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान...

बैतूल: मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। इसका ताजा उदाहरण बैतूल में देखने को मिला यहां कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, धक्कामुक्की, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की।

मामला जैन दादावाड़ी परिसर में 18 जुलाई को आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। घटना के दो दिन बाद 20 जुलाई को मामला पुलिस के पास पहुंचा और देर शाम कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज किए।

मामले में आमला निवासी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय पारधी ने आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि 18 जुलाई की शाम करीब पांच बजे कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, धक्का दिया, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर पुलिस ने नवनीत मालवीय, पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे, मनोज मालवे और सलमान खान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 

वहीं दूसरे मामले में शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के अपमान की आशंका के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने उनका गला दबाया, लात-घूंसों से मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद वरिष्ठ नेताओं ने मामले को शांत कराते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने की सलाह दी थी। मामले में मनोज मालवे की शिकायत पर पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, विजय पारधी, हर्षवर्धन धोटे और मोनू बड़ोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!