Edited By Desh Raj, Updated: 21 Jul, 2026 04:54 PM

मध्य प्रदेश की विधान सभा में UCC बिल पास हो गया है। ऐसा करना वाला मध्य प्रदेश देश का चौथा राज्य। इसका मतलब ये है कि अब मध्यप्रदेश में UCC लागू हो जाएगा। विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच यह बिल पारित हुआ है
भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश की विधान सभा में UCC बिल पास हो गया है। ऐसा करना वाला मध्य प्रदेश देश का चौथा राज्य। इसका मतलब ये है कि अब मध्यप्रदेश में UCC लागू हो जाएगा। विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच यह बिल पारित हुआ है। इसे सत्ता पक्ष की एक बड़ी जीत माना जा रहा है। कांग्रेस इस इसको प्रवर समीति के पास भेजना चाहती और कई संसोधन भी चाहती थी लेकिन सरकार ने इसको पास कर दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी ने इस बिल को एक तरफा पास कर दिया था।
UCC Bill पास होने के बाद जय श्री राम के लगे नारे
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास होने के बाद सदन 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा था। विधानसभा में UCC Bill पास होने के बाद जय श्री राम के नारे लगे हैं। एक तरफ जहां विपक्ष इसे प्रवर समिति में भेजने की मांग को लेकर वेल में उतरकर नारेबाजी करता रहा, वहीं मुख्यमंत्री. मोहन यादव और उनके विधायकों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाकर माहौल बनाया। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब अलग-अलग मजहबी तौल-कांटा नहीं होगा । प्रदेश राम से रहीम तक तथा एंथोनी से अकबर तक एक ही संविधान से चलेगा। इस मौके पर CM मोहन ने दावा किया है कि इस बिल का 76% मुस्लिम बहनों और 40% मुस्लिम भाइयों ने समर्थन किया है.
आपको बता दें कि राज्य में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 27 अप्रैल 2026 को न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति में शिक्षाविदों, विधि विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया था।