Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Feb, 2026 01:24 PM

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से एक महिला घायल अवस्था में मिली थी। महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और प्रारंभिक जांच के बाद इसे हत्या का मामला मानते हुए आरोपी मुकेश कोरी को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और महिला दोनों नशे के आदी थे और साथ में नशा करते थे। महिला पिछले तीन-चार दिनों से आरोपी के साथ ही रह रही थी।
आरोपी ने यह भी बताया कि महिला अन्य युवकों के संपर्क में थी, जिस बात को लेकर वह नाराज था। इसी नाराजगी के चलते परसों रात करीब तीन बजे आरोपी महिला को सुगनी देवी कॉलेज के ग्राउंड में लेकर पहुंचा, जहां पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और उसके बाद आरोपी ने पत्थर से महिला का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
परदेशीपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।