Edited By meena, Updated: 22 Oct, 2024 02:58 PM

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज बड़ा हादसा हो गया। जहां आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री के f6 क्षेत्र में जोरदार धमाका हो गया...
जबलपुर (विवेक तिवारी) : मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज बड़ा हादसा हो गया। जहां आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री के f6 क्षेत्र में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो की मौत की सूचना है, वहीं कई लोगों के गंभीर घायल होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों की मानें तो धमाका इतना जोरदार था कि पांच किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी।
