सदियों तक बना रहे भाई-बहन का अटूट रिश्ता- खंडेलवाल, जिला भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व सैनिकों के हाथों पर बांधा रक्षासूत्र

Edited By meena, Updated: 09 Aug, 2025 05:41 PM

may the unbreakable bond of brother and sister last for centuries khandelwal

बैतूल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रक्षाबंधन का पर्व मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल....

बैतूल (रामकिशोर) : बैतूल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रक्षाबंधन का पर्व मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार एवं पूर्व सैनिकों को राखी बांधकर मनाया। इस अवसर पर बहनो को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व बहनों और भाइयों के अटूट प्रेम और विश्वास के साथ सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने वाला है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे है।

PunjabKesari

प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने बहनों की समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्पों को साकार किया है। बहनों और भाइयों का यह पर्व प्रेम और विश्वास का पर्व है। यह प्रेम सदियों तक बना रहे यहीं कामना है। रक्षा बंधन उत्सव की इस कड़ी में महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व सैनिकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर श्रीफल, अंगवस्त्र भेंट किए।

PunjabKesari

महिला मोर्चा की सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन का पर्व आमला एयरफोर्स में मनाया जाता रहा है। इस वर्ष यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय विजय भवन में मनाया गया। पूर्व सैनिकों के प्रेम और विश्वास की परिणीति है कि यहां भी सभी भाई पहुंचे और अपनी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर रक्षा का वचन दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!