Edited By meena, Updated: 02 Aug, 2025 02:05 PM

मध्य प्रदेश के देवास में दो सगे बहन भाइयों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। 7 वर्षीय हेमन्त और 3 वर्षीय निशा के शव मिले हैं...
देवास (एहतेशाम कुरेशी) : मध्य प्रदेश के देवास में दो सगे बहन भाइयों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। 7 वर्षीय हेमन्त और 3 वर्षीय निशा के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि रात को दोनों भाई बहन सोये थे, लेकिन सुबह दोनों मृत अवस्था में मिले हैं। दोनों मासूम अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहते थे। दिल को दहला देने वाली घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के ढांचा भवन क्षेत्र की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।
बताया जा रहा है कि कल महिला से मिलने एक व्यक्ति भी आया था, जिसे वो अपना पति बताती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला ही संदेह के घेरे में है। डॉक्टरों की पैनल पोस्टमार्टम करेगी जिसके बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है।