गौहरगंज उप जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, फंदे में लटका मिला शव

Edited By meena, Updated: 02 Aug, 2025 05:46 PM

suspicious death of prisoner in gauharganj sub jail

रायसेन जिले के गौहरगंज उप जेल में एक सजायाफ्ता कैदी की संदिग्थ परिस्थितियों में मौत हो गई है...

रायसेन (छोटे लाल) : रायसेन जिले के गौहरगंज उप जेल में एक सजायाफ्ता कैदी की संदिग्थ परिस्थितियों में मौत हो गई है। तिलक सिंह शक्या का शव जेल की किचन में लोवर से लटका मिला है। आनन फानन में तिलक सिंह को औबेदुल्लागंज अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तिलक सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने गौहरगंज जेल प्रबंधन की सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है। उपजेल के अंदर कैदी का फांसी लगा लेना जेल प्रशासन की लापरवाही उजागर करता है।

PunjabKesari

कैदी तिलक सिंह शाक्या उम्र 22 रेप पॉस्को एक्ट में सजा काट रहा था। तिलक सिंह शाक्या पिछले आठ महीने से जेल में बंद था। परिजनों ने गौहरगंज जेल प्रबंधन पर लगाए 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने जेल प्रबंधन पर कैदी तिलक सिंह की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।उपजेल में मुलाकात के दौरान कैदी तिलक शाक्या ने परिजनों को बताया था कि जेल में 12000 रुपयों की बड़ी मांग की जा रही है।

PunjabKesari

कैदी ने बताया था कि रुपये नहीं देने पर उस से मारपीट की जाती है। जेलर यशवंत शिल्पकार ने सभी आरोपों को गलत बेबुनियाद और निराधार बताया है। कैदी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन न्याय की गुहार लगाते रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!