Edited By meena, Updated: 21 Jul, 2025 05:11 PM

मध्य प्रदेश के खंडवा के इंदौर रोड पर एक निजी स्कूल के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कम मच गया....
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा के इंदौर रोड पर एक निजी स्कूल के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कम मच गया। सूचना पर CSP और पदम नगर थाना प्रभारी डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। शुरूआती जांच में पाया गया कि महिला का शव करीब पांच दिन पुराना होना सामने आया है। महिला के शव को आवरा कुत्तों ने नुकसान भी पहुंचाया है। फिलहाल पदम नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंचे CSP अभिनव बारंगे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विद्या कुंज स्कूल थाना पदम नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र 50 से 55 वर्ष है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। FSL और साइबर की टीम मौके पर जांच कर रही है। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर घुमाया जा रहा है।