Edited By meena, Updated: 30 Jul, 2025 03:28 PM

पन्ना के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्णगढ़ में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई...
पन्ना (टाइगर खान) : पन्ना के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्णगढ़ में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हाट बाजार के पास एक 26 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान लोकपाल सिंह लोधी पिता पप्पू लोधी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका शव कृष्णगढ़ के हाट बाजार के पास पड़ा मिला। लोकपाल के भाई ने बताया कि वह सुबह मंदिर पूजा करने जा रहा था, तभी गांव के दो लोगों ने उसे जानकारी दी कि उसका भाई हाट बाजार में खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर उसने अपने भाई का शव देखा।
एसडीओपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना कृष्णगढ़ गांव में भय का माहौल पैदा कर गई है। पुलिस अब लोकपाल की मौत के पीछे के रहस्य को सुलझाने में जुटी है। क्या यह कोई पुरानी रंजिश का परिणाम है या किसी अन्य कारण से हुई वारदात? इन सभी सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे।