उज्जैन में ASI से मारपीट कर बदमाशों ने लूट ली सरकारी गन, पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Mar, 2024 10:07 AM

miscreants looted government gun after assaulting asi in ujjain

उज्जैन जिले में बड़नगर रोड़ पर तीन युवकों द्वारा एक एएसआई की पिस्टल लूटने का मामला सामने आया है।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बड़नगर रोड़ पर तीन युवकों द्वारा एक एएसआई की पिस्टल लूटने का मामला सामने आया है। मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता ली । एसपी ने बताया कि एएसआई गोवर्धन दास बैरागी ड्यूटी पर थे। वह वर्दी पहने हुए थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और मदद के लिए एएसआई को रोकने लगे। एएसआई जब रुके तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और पिस्टल लूट ली। सूचना मिलते ही तत्काल एडिशनल एसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने रात्रि में अभियान चला कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

PunjabKesari

आरोपियों के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड भी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से लूटी गई पिस्टल व सभी राउंड बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों ने घटना को क्यों अंजाम दिया इसकी पूछताछ की जाएगी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर NSA की कार्रवाई भी की गई है । वहीं रात्रि में तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को इनाम भी दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजय उर्फ सुनील टारजन, अभिषेक सिंह और अजय विश्वकर्मा बताया जा रहा है।

PunjabKesari

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदिग्ध आरोपी क्षेत्र में कन्या स्कूल जला रोड के पास देखे गए हैं जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी वहां से भागने लगे , लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!