हिंदुस्तान का दिल धड़का दो गाने पर झूमे विधायक रमेश मेंदोला

Edited By meena, Updated: 21 Jan, 2023 06:42 PM

mla ramesh mendola danced on two songs of hindustan ka dil dhadka

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की और युवाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से आज शुभंकर इंदौर पहुंची। जिसका स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ मध्यप्रदेश ओलंपिक

इंदौर (सचिन बहरानी): खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की और युवाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से आज शुभंकर इंदौर पहुंची। जिसका स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला ने स्वागत किया। इस दौरान दादा दयालु छात्र छात्राओं के साथ खेलों इंडिया थीम सांग 'हिंदुस्तान का दिल धड़का दो पर युवाओं के साथ जमकर थिरकते नजर आए तो वही विधायक रमेश मेंदोला ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर छात्र छात्राओं को जानकारी दी।

PunjabKesari

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा। इसे लेकर प्रदेश के साथ इंदौर में भी तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। इसी कड़ी में खेल प्रेमियों को इस आयोजन से जोड़ने और खिलाड़ियों को मोटिवेट करने के मकसद से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुभांकर इंदौर पहुंची। शहर में शुभांकर का शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुभांकर आशा से हाथ मिलाया और उसके साथ सेल्फियां ली। इस दौरान मध्यप्रदेश ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष एवं विधायक रमेश मेंदोला भी कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्र छात्राओं के साथ के साथ खेलो इंडिया थीम सांग्स “हिंदुस्तान का दिल धड़का दो” पर जमकर थिरकते नजर आए। तो वहीं विधायक मेंदोला ने युवाओ को खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर जानकारी भी सांझा की।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!