CM Mohan Japan Visit : टोक्यो में मोहन यादव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

Edited By meena, Updated: 28 Jan, 2025 01:16 PM

mohan yadav offered floral tribute to the statue of mahatma gandhi in tokyo

मध्य प्रदेश में बड़े निवेश की तैयारी के लिए सीएम मोहन यादव 4 दिवसीय जापान दौरे हैं...

टोक्यो/भोपाल : मध्य प्रदेश में बड़े निवेश की तैयारी के लिए सीएम मोहन यादव 4 दिवसीय जापान दौरे हैं। जहां टोक्यो पहुंचने पर उनका आज सुबह भव्य स्वागत हुआ। भारतीय राजदूत से मुलाकात के बाद सीएम यादव सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम मोहन ने कहा कि आज जापान के टोक्यो स्थित महात्मा गांधी पार्क में पूज्य बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत की चर्चा करते हुए कहा कि बापू के आदर्श आज भी पूरी दुनिया में लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को भारत-जापान संबंधों से जोड़ते हुए कहा कि बापू का अहिंसा का सिद्धांत जापान के गौतम बुद्ध के सिद्धांतों के साथ मेल खाता है। यह दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का उल्लेख करते हुए कहा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रासबिहारी बोस, स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ ठाकुर जैसे महान नेता जापान से जुड़ी हमारी ऐतिहासिक मित्रता का प्रतीक हैं।'

PunjabKesari

सीएम मोहन ने मध्यप्रदेश में 24-25 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जापान आज प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी है। यह भारत और मध्यप्रदेश के लिए निवेश और व्यापार के नए अवसरों की संभावनाएं प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जापान के बीच संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी और दोनों देशों के बीच साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं। 

बता दें कि सीएम मोहन अपनी इस यात्रा के दौरान जापान के अलग-अलग शहरों में जाएंगे और मध्य प्रदेश के लिए निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। वे 24 व 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए जापान के प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!