चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिरी मां-बेटी, तभी फरिश्ता बनकर पहुंचे RPF जवान

Edited By meena, Updated: 14 Oct, 2026 05:11 PM

mother and daughter fell between the platform and the train while trying to get

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रेन से उतरते वक्त मां और बेटी प्लेटफार्म के बीच गिर गई...

भोपाल (इजहार खान) : भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रेन से उतरते वक्त मां और बेटी प्लेटफार्म के बीच गिर गई। लेकिन ड्यूटी पर तैनात RPF आरक्षक मधुसूदन यादव ने बिना देर किए दौड़कर दोनों को बचा लिया।

देखें वीडियो

घटना सुबह करीब 7:35 बजे की है। यहां शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश में मां और उनकी 15 वर्षीय बेटी हादसे का शिकार हो गईं। बेटी को अकेला छोड़ने की घबराहट में मां ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया और दोनों ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर गईं। गनिमत यह रही कि ड्यूटी पर तैनात RPF आरक्षक मधुसूदन यादव की नजर उन पर पड़ गई। आरक्षक ने फौरन दौड़ लगा दी और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी मुस्तैदी से मां-बेटी की जान बच गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!