MP के पूर्व गृह मंत्री का निधन, राजीव गांधी के खास दोस्त थे कैप्टन जयपाल सिंह

Edited By meena, Updated: 02 Nov, 2024 05:26 PM

mp news former home minister captain jaipal singh passed away

मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह का 80 वर्ष की आयु में आज सुबह पन्ना में निधन हो गया...

पन्ना : मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह का 80 वर्ष की आयु में आज सुबह पन्ना में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। पूर्व गृह मंत्री जयपाल सिंह पवई विधानसभा से दो बार विधायक रहे और बोरा सरकार में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भी रहे। वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अभिन्न मित्रों में से एक थे। राजीव गांधी के साथ में वे पायलट रहे हैं और उनकी दोस्ती पायलट ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी।

PunjabKesari

प्रदेश की राजनीति में प्रभावी दखल रखने वाले वयोवृद्ध कांग्रेस नेता कैप्टन सिंह के निधन पर पन्ना सहित प्रदेश भर के कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पन्ना स्थित उनके निवास में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सुबह से तांता लगा हुआ है। कैप्टन सिंह के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!