नाजिया इलाही खान का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश में श्राद्ध करने की घोषणा की, बोलीं- हमारे धर्म में श्राद्ध कुफ्र माना जाता है, लेकिन...

Edited By meena, Updated: 08 Oct, 2026 02:32 PM

nazia ilahi khan announced to perform shraddha in madhya pradesh

इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान ने अपने एक बयान से चर्चा तेज कर दी है। नाजिया इलाही खान ने कहा कि वह पहली बार अपने जीवन में मध्य प्रदेश की धरती..

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान ने अपने एक बयान से चर्चा तेज कर दी है। नाजिया इलाही खान ने कहा कि वह पहली बार अपने जीवन में मध्य प्रदेश की धरती पर श्राद्ध करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके धर्म में श्राद्ध को हराम या कुफ्र माना जाता है, लेकिन वह इंसानियत और मानवता का संदेश देने के लिए यह कदम उठा रही हैं। नाजिया इलाही खान ने पाकिस्तान और कट्टरपंथ को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

मध्य प्रदेश पहुंचीं अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार श्राद्ध करने का ऐलान किया है। नाजिया इलाही खान का कहना है कि उनके धर्म में श्राद्ध को हराम या कुफ्र माना जाता है, लेकिन वह मध्य प्रदेश की पवित्र धरती से भारत के करोड़ों मुसलमानों को मानवता और इंसानियत का संदेश देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह कदम पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य जगहों पर फैल रहे कट्टरपंथ के खिलाफ है।

नाजिया इलाही खान ने दावा किया कि पिछले दो साल से उन्हें शहजाद भट्टी टेररिज्म गैंग की तरफ से लगातार खुली चेतावनियां और सिर कलम करने की धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश ATS, पश्चिम बंगाल STF और दिल्ली स्पेशल सेल समेत कई सुरक्षा एजेंसियां इस मामले से अवगत हैं।

नाजिया इलाही खान ने नवरात्रि, गरबा और दीपावली जैसे हिंदू त्योहारों का जिक्र करते हुए लव जिहाद को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू बेटियों को निशाना बनाने की कोशिशें एक बड़े ब्लूप्रिंट का हिस्सा हैं, जिसे वह पाकिस्तान से संचालित होने का दावा करती हैं। नाजिया इलाही खान ने कहा कि श्राद्ध के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश को चुना है, क्योंकि यहां उज्जैन महाकाल, ओंकारेश्वर और मां नर्मदा की पवित्र भूमि है। उन्होंने बताया कि वह 10 तारीख को श्राद्ध करेंगी और इससे पहले भोपाल भी जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!