इंदौर: वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ नवीन भवन 'सुदर्शन' का हुआ लोकार्पण

Edited By meena, Updated: 18 Dec, 2023 06:42 PM

new building  sudarshan  inaugurated

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी संस्था डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा बनाए गए नवीन भवन 'सुदर्शन' का लोकार्पण संघ

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी संस्था डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा बनाए गए नवीन भवन 'सुदर्शन' का लोकार्पण संघ के सर कार्यवाह दत्तात्राय होसबोले और मध्य क्षेत्र के संघचालक अशोक सोहनी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जहां अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर भवन का लोकार्पण किया।

PunjabKesari

इंदौर के रामबाग इलाके के समीप स्थित पत वैद्य कॉलोनी में “हमारी कॉलोनी” ट्रस्ट की भूमि पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नवीन तीन मंजिला भवन का डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के निर्देशन में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शामिल होने के लिए संघ के सर कार्यवाह दत्तात्राय होसबोले और मध्य क्षेत्र के संघचालक अशोक सोहनी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। आधुनिक तकनीकों से भरपूर इस भवन में विविध सेवा और सामाजिक कार्यक्रमों आयोजित की जा सकेगी। दरअसल दिवंगत सरसंघ चालक कुप्पहल्ली सीतारमैया सुदर्शन के मालवा से जुड़े प्रसंगों की याद करते हुए इस भवन का नामांकरण स्व सुदर्शन किया गया है। सुदर्शन भवन का लोकार्पण सोमवार को 11.30 बजे आयोजित किया गया जहां अतिथि के तौर पर पहुंचे।

PunjabKesari

संघ के सर कार्यवाह दत्तात्राय होसबोले और मध्य क्षेत्र के संघचालक अशोक सोहनी का आयोजक मंडल द्वारा द्वार पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जहां अतिथियों ने नवनिर्मित भवन 'सुदर्शन' के गृहप्रवेश के लिए वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर भवन का लोकार्पण किया जिसके बाद आयोजित सभा में भवन का निर्माण करने वाले इंजीनियरों, आर्किट्रेक्ट, इलेक्ट्रिक इंजिनियर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में होसबोले ने उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के भवन और भी शहरों में बनवाए जाने हैं जिसके लिए स्वयं सेवकों के सहयोग की अपेक्षा रहती है जिससे आने वाले समय में जुड़ने वाले स्वयं सेवक आपके इस योगदान को याद रखेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!