अब BJP महिला विधायक ने छुए कमलनाथ के पैर, CM ने दिया आशीर्वाद

Edited By Vikas kumar, Updated: 16 Nov, 2019 12:18 PM

now bjp female mla touched kamal nath s feet cm blesses

मध्यप्रदेश में इन दिनों पैर छूने का मौसम बना हुआ है। कहीं अफसर मंत्रियों के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं मंत्री अपने वरिष्ठ नेताओं के पैर छू रहे हैं। इस मामले में एक और वीडियो सा...

विदिशा: मध्यप्रदेश में इन दिनों पैर छूने का मौसम बना हुआ है। कहीं अफसर मंत्रियों के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं मंत्री अपने वरिष्ठ नेताओं के पैर छू रहे हैं। इस मामले में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें बीजेपी की महिला विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ के पैर छू रही हैं। आपको बता दें कि बीजेपी विधायक के पति रूद्रप्रताप सिंह कांग्रेस नेता रह चुके हैं और एक बार वे निर्दलीय विधायक भी रह चुके हैं।  

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Vidisha News, Congress, BJP, CM Kamal Nath, BJP MLA Rajshree Singh, touched the feet of Kamal Nath, Foundation Stone of District Hospital  

बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को विदिशा दौरे पर गए थे। इस बीच वे अस्पताल का लोकार्पण करने के बाद जैसे ही मंच पर आए, तो वहां मौजूद विदिशा जिले की शमशाबाद से बीजेपी विधायक राजश्री रुद्रप्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के पैर छू लिए, राजश्री के पैर छूते ही कमलनाथ ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया, और अपने स्थान पर जाकर बैठ गए। इसके कुछ ही देर बाद बीजेपी विधायक राजश्री एक बार फिर कमलनाथ के पास आकर बैठ गईं और दोनों में काफी देर तक चर्चा चलती रही। हालांकि इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेताओं का पैर छूने का वीडियो वायरल हो चुका है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!