Edited By meena, Updated: 21 Apr, 2025 07:06 PM

मध्य प्रदेश के शहडोल में बारातियों से भरी अनियंत्रित पिकअप पलटने से 4 लोगों...
शहडोल (कैलाश लालवानी): मध्य प्रदेश के शहडोल में बारातियों से भरी अनियंत्रित पिकअप पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत होगी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। हादसा जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर हुआ। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सीधी जिले के बहेरा डोल के मझौली से बारात देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। विवाह समारोह के बाद पिकअप सवार बाराती वापस मझौली लौट रहे थे। इसी दौरान देवलौंद थाना के करौंदिया गड़ा रोड पर सामने से आ रही बाइक से पिकअप की टक्कर हो गई और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप के नीचे दबने से चार बारातियों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक बाराती घायल हुए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।