उज्जैन में पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, पीएचई कर्मचारी की हुई मौत...

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Apr, 2024 02:44 PM

police vehicle hits a person in ujjain

उज्जैन जिले में मेघदूत ढाबे के पास पुलिस की वैन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।

उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मेघदूत ढाबे के पास पुलिस की वैन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के परिजनों ने चक्का जाम करने की भी कोशिश की इसके बाद नानाखेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया।

PunjabKesari
 मृतक का नाम मदनलाल परमार है और वह पीएचई कर्मचारी है और गांव के पास चाय की दुकान भी चलाता है मदनलाल दुकान से बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान दो आरोपियों को इंदौर हाई कोर्ट पेशी पर ले जा रही पुलिस वाहन ने उसे टक्कर मार दी हादसे में मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

PunjabKesari
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी जयंत राठौड़ ने बताया है कि इंदौर रोड़ पर यह हादसा हुआ है। पुलिस का वाहन मुलजिमों को हाई कोर्ट की पेशी पर ले जा रहा था पुलिस वाहन से मदन लाल की बाइक टकरा गई और उनकी मृत्यु हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!