राष्ट्रपति ने इंदौर DAVV के 46 टॉपर्स को दिए मेडल, इंदौर की सफाई और शिक्षा की जमकर की तारीफ

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Sep, 2024 07:08 PM

president praises cleanliness and education of indore

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इंदौर। (सचिन बहरानी): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह के दौरान उन्होंने अलग-अलग 46 टॉपर्स को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिए, इनमें इंजीनियरिंग, साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, मैनेजमेंट सहित विभिन्न कोर्स में वर्ष 2023 में टॉप करने वाले छात्र शामिल है। हालांकि इस बार भी मेडल पाने वालों में लड़कों से ज्यादा लडकियों की संख्या रही।

PunjabKesariइसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं इस मौके पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल,मुख्यमंत्री मोहन यादव,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,सांसद शंकर लालवानी सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की,देश की तरक्की में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

PunjabKesariमहिलाएं आगे आएंगी तभी देश 2047 में दुनिया में सबसे मजबूत देश होगा। इसके अलावा राष्ट्रपति ने इंदौर शहर की साफ-सफाई और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की भी जमकर तारीफ़ की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने बीच पाकर छात्र भी काफी खुश नजर आए, वहीं आज आयोजित हुए दीक्षांत समारोह के लिए  विश्वविद्यालय परिसर को भी राष्ट्रपति के आगमन के लिए बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!