अंतत: सत्य की विजय हुई है : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले मेंं फैसले पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा

Edited By PTI News Agency, Updated: 30 Sep, 2020 03:24 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 30 सितंबर (भाषा) बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी अभियुक्तों को बरी करने के सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि ‘अंतत: सत्य की विजय हुई है।’

भोपाल, 30 सितंबर (भाषा) बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी अभियुक्तों को बरी करने के सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि ‘अंतत: सत्य की विजय हुई है।’
चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘अंतत: सत्य की विजय हुई। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जो हमारे संत, महात्मा, वरिष्ठ नेताओं पर झूठे आरोप लगाये थे, वो निर्मूल सिद्ध हुए हैं। विशेष अदालत के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं।’’
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘यह निर्णय उन्हीं अन्य फैसलों के अनुरूप हैं जिसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उनके सपने का मार्ग प्रशस्त किया। सत्य परेशान हो सकता है, किंतु पराजित नहीं। आज एक बार फिर सत्य की जीत हुई है। भारतीय न्यायपालिका की जय।’’
गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए सभी 32 अभियुक्तों को बरी कर दिया।

विशेष न्यायाधीश एस. के. यादव ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, यह एक आकस्मिक घटना थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!