शिवराज चौहान की पत्नी साधना सिंह के नाम पर आपत्तिजनक पोस्ट, फेसबुक पर भड़काऊ और अश्लील कंटेट

Edited By meena, Updated: 09 Jun, 2026 01:17 PM

an objectionable post attributed to shivraj chauhan s wife sadhna singh

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान के नाम से सोशल मीडिया पर कथित तौर पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर...

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान के नाम से सोशल मीडिया पर कथित तौर पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रंजीत सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि साधना सिंह चौहान के नाम से संचालित एक फेसबुक पेज पर लगातार ऐसी पोस्ट की जा रही थीं, जिनसे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। उनका आरोप है कि साधना सिंह की पहचान का दुरुपयोग करते हुए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि फेसबुक पेज पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ भड़काऊ और विवादित सामग्री पोस्ट की गई। इसके अलावा इलेक्टोरल बॉन्ड, कथित भ्रष्टाचार और धार्मिक व्यक्तियों के नाम से भी आपत्तिजनक टिप्पणियां साझा की गईं। कुछ लोगों पर इन पोस्टों को शेयर करने का आरोप भी लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच की गई, जिसके बाद साइबर क्राइम ब्रांच ने बीएनएस की धारा 353(2) और 356 के तहत दीपक खार्ते के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में पोस्ट के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि साधना सिंह चौहान सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं और किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके नाम से कथित फर्जी सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!