ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 3 युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े 6 लड़के, बड़े सेक्स गिरोह का पर्दाफाश

Edited By meena, Updated: 10 Jun, 2026 08:46 PM

racket involving immoral activities busted in khandwa

खंडवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। चीरा खदान स्थित एक मल्टी में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार पर पुलिस ने दबिश देकर 3 महिलाओं...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। चीरा खदान स्थित एक मल्टी में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार पर पुलिस ने दबिश देकर 3 महिलाओं और 6 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है।

PunjabKesari

मुखबिर की सूचना पर बना जाल 

पुलिस को लगातार मुखबिर से शिकायतें मिल रही थीं कि चीरा खदान इलाके की एक मल्टी में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए कोतवाली पुलिस ने पहले एक जवान को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। जब संदेह सही पाया गया, तब पुलिस दल ने मल्टी में दबिश दी।

मौके से 9 लोग गिरफ्तार 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

PunjabKesari

संचालनकर्ता की तलाश जारी 

कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस रैकेट का संचालन कौन कर रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इलाके में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!