जीत के बाद सांसद केवट पहुंचे बाबा महाकाल के दर, बोले- मन खुश है, कांग्रेस का झूठ पकड़ा गया क्योंकि उनमें पहले ही कलह थी

Edited By Desh Raj, Updated: 15 Jun, 2026 09:44 PM

after victory mp kevat visits baba mahakal s shrine says he is overjoyed

बीजेपी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट उज्जैन महाकाल के दर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करके श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की.

उज्जैन (विशाल ठाकुर): बीजेपी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट उज्जैन महाकाल के दर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करके श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की..  दर्शन के बाद उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण की कामना की।

PunjabKesari

मीडिया से चर्चा करते हुए महेश केवट ने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल हो, छात्र योग्य बनें, किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिले और मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो, यही उनकी प्रार्थना है।

PunjabKesari

इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। केवट ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कांग्रेस को महाकाल सदबुद्धि दे-केवट  

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति और अन्य क्षेत्रों में बराबरी की भागीदारी दिलाने के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए महेश केवट ने कहा कि  कांग्रेस को महाकाल सदबुद्धि दें।  

सुप्रीम कोर्ट का फैसले का सम्मान करे कांग्रेस

सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था पर सभी को विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का सम्मान होना चाहिए और किसी भी विषय पर अनावश्यक टिप्पणी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है और देश की न्यायपालिका एक स्वतंत्र एवं सम्मानित संस्था है, जिस पर सभी नागरिकों को भरोसा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!