झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर तिलमिलाए कांग्रेस नेता, बोले- भाजपा ने लोकतंत्र का चीरहरण किया

Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2026 06:06 PM

congress leaders incensed by bjp s victory in the jharkhand rajya sabha election

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड में लोकतंत्र का चीरहरण किया है...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड में लोकतंत्र का चीरहरण किया है। झारखंड राज्यसभा के चुनाव को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां के आर्ब्जवर थे। उनसे जोड़कर के भारतीय जनता पार्टी ने जो पोस्टर जारी किया है तथा जो बयान दे रहे है, वह बेशर्मी की पराकाष्ठा है। भारतीय जनता पार्टी इतनी बेशर्म पार्टी बन गयी है। इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। झारखंड में भाजपा को बहुमत नहीं था, उसने वहां पर पैसा देके खरीद फरोख्त करके पूंजीपति दलाल किस्म के व्यक्ति को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया, उसको समर्थन किया, उसके लिये विधायकों की खरीद फरोख्त किया और चुनाव जीत गये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि झारखंड के जीत के बाद बेशर्मी पूर्वक विपक्षी दल के आर्ब्जवर के बारे में ओछी टिप्पणी कर रहे हैं। यह भाजपा की स्तरहीन राजनीति है। भारतीय जनता पार्टी को माफी मांगना चाहिये कि वो लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां के आर्ब्जवर बनाये गये थे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के समन्वय स्थापित करने के लिये। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ समन्वय स्थापित किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया और कांग्रेस का संयुक्त प्रत्याशी वहां पर घोषित किया गया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है तथा विपक्ष के विधायकों, सांसदों को खरीदकर एकाधिकार स्थापित करना चाह रही। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द करवा दिया गया। बंगाल में टीएमसी के विधायकों, सांसदों को खरीद लिया। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के सांसदों को खरीदने की कोशिश कर रहे। बिहार में तो पूरी सरकार पर कब्जा कर लिया। भाजपा सत्ता की ताकत धन बल के दुरुपयोग कर देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को दूषित कर रही है। भाजपा जैसा राजनैतिक दल देश के लिये घातक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!