पुताई के लिए सफेद मिट्टी लाने गए पति-पत्नी के साथ हादसा, खदान धंसने से पत्नी की मौत, पति घायल

Edited By meena, Updated: 08 Jun, 2023 01:03 PM

satna wife killed husband injured due to mine collapse

सतना जिले के मझगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झरी की झगड़हा स्थित घरों में पोतने वाली सफेद मिट्टी(छुहि) की खदान...

सतना (अनमोल मिश्रा): सतना जिले के मझगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झरी की झगड़हा स्थित घरों में पोतने वाली सफेद मिट्टी(छुहि) की खदान में छूही खोदने गए ग्राम साडा निवासी पति पत्नी के ऊपर मिट्टी खोदते समय खदान धंस गई। जिसके बाद आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को खदान से बाहर निकाला गया।

PunjabKesari

गंभीर रूप से घायल दोनों पति पत्नी देव चरण यादव और चंदनिया यादव को इलाज के लिए पहले सीएचसी मझगंवा पहुंचाया गया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया। सतना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चंदनिया यादव की मौत हो गई। जबकि पति देव चरण यादव का अभी भी इलाज जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!