हेमंत खंडेलवाल संग कई दिग्गज पहुंचे छतरपुर, BJP अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिए खास टिप्स,कही बड़ी बात

Edited By Desh Raj, Updated: 24 May, 2026 03:30 PM

several dignitaries including hemant khandelwal arrive in chhatarpur

हेमंत खंडेलवाल रविवार को छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग को संबोधित किया। छतरपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): हेमंत खंडेलवाल रविवार को छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग को संबोधित किया। छतरपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है। खंडेलवाल ने कहा कि  ये हमारा लगातार चलने वाला कार्यक्रम है। प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की कार्यपद्धती है। पार्टी का कार्यकर्ता ऐसे कार्यक्रमों में बहुत कुछ सीखता है।

अभ्यास वर्ग को बीजेपी का खास प्रोग्राम-खंडेलवाल

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया है। भारत आज तारीख में बहुत ज्यादा मजबूत हुआ है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अन्य देशों की तुलना में कम बढ़े हैं। उन्होंने पाकिस्तान और यूरोप के देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पेट्रोलियम पदार्थों के दाम 50 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) पैदा नहीं होता, इसलिए देश को इसका आयात करना पड़ता है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का असर भारत पर भी पड़ता है।

कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान

हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन लगातार प्रशिक्षण और संवाद के जरिए कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का काम कर रहा है। लिहाजा इस जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग में कई पार्टी दिग्गज शामिल हुए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!