BJP मंडल अध्यक्ष की पोस्ट से मचा तूफान, जिले के प्रभारी मंत्री के खिलाफ खुली बगावत,कहा-जो उखाड़ना है उखाड़ लो

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Mar, 2026 03:00 PM

storm erupts over bjp mandal president s social media post

छतीसगढ़ के राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब बीजेपी नेता ने बीजेपी के ही प्रभारी मंत्री के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया और सरेआम चेतावनी भी दे दी। मंडल भाजपाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर जिले के प्रभारी मंत्री

(सारंगढ़-बिलाईगढ़): छतीसगढ़ के राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब बीजेपी नेता ने बीजेपी के ही प्रभारी मंत्री के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया और सरेआम चेतावनी भी दे दी। मंडल भाजपाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा को लेकर खुली टिप्पणी करके माहौल को गरमा दिया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया की सरेआम चेतावनी

 

PunjabKesari

मामला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का है जहां पर सालर मंडल के भाजपा अध्यक्ष रामकुमार थूरिया ने सोशल मीडिया पर जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा को लेकर बवाल पोस्ट कर दिया। FaceBook पर किए इस पोस्ट से सियासी गलियारों में तूफान मच गया।

मंडल अध्यक्ष ने फेसबुक पर लिख दिया कि 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो…' सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला को कमजोर करने वाले प्रभारी मंत्री का मैं खुला विरोध करता हूं। वहीं इस पोस्ट के वायरल होने के बाद भाजपा के अंदरखाने की कलह भी सामने आ गई है। इस पोस्ट को करके  सालर मंडल के भाजपा अध्यक्ष रामकुमार थूरिया ने प्रभारी मंत्री पर सारंगढ़ जिले को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

वहीं मंडल अध्यक्ष के इस पोस्ट का भाजपा के भीतर असंतोष और चर्चा है। पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष के पोस्ट पर सवाल उठा रहे हैं।वहीं दूसरी ओर ये भी जानकारी सामने आ रही है कि भाजपा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

हालांकि पूरे मामले की अभी जानकारी सामने नहीं आई है और न ही मंडल अध्यक्ष की ने इस पोस्ट के बाद कुछ स्पष्ट किया है। लेकिन यह पोस्ट सियासी चर्चा का विषय बन गया है। मंडल अध्यक्ष के प्रभारी मंत्री के खिलाफ ऐसा पोस्ट करने के पीछे के कारण खंगाले जा रहे हैं।

कांग्रेस ले रही है मंडल अध्यक्ष की पोस्ट के  मजे

इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। विरोधी कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है और तरह तरह के तंज कसने शुरु कर दिए हैं। कांग्रेस इसे भाजपा की आंतरिक कलह का एक नजारा बताते हुए जमकर मजे ले रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!