फिर कर्जा लेने जा रही है मोहन सरकार, इस बार लेगी 2800 करोड़ रुपए, अब तक का ऋण पहुंचा 9200 करोड़

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 May, 2026 04:55 PM

the mohan government is going to take another loan this time for 2800

भोपालः मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। इस बार प्रदेश की बीजेपी सरकार 2800 करोड़ रूपए का कर्ज लेने जा रही है। सरकार साल 2026 में चौथी बार ऋण लेने जा रही है। इसके साथ ही इस वित्त वर्ष में अब तक लिए गए कुल कर्ज का आंकड़ा...

भोपालः मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। इस बार प्रदेश की बीजेपी सरकार 2800 करोड़ रूपए का कर्ज लेने जा रही है। सरकार साल 2026 में चौथी बार ऋण लेने जा रही है। इसके साथ ही इस वित्त वर्ष में अब तक लिए गए कुल कर्ज का आंकड़ा 9200 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, मोहन सरकार ने “7.83% मध्यप्रदेश राज्य विकास ऋण 2048” के सरकार 2800 करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है। इसमें 1600 करोड़ रुपए और 1200 करोड़ रुपए के दो अलग-अलग राज्य विकास ऋण (SDL) शामिल हैं। आपको बता दें कि 1600 करोड़ रुपए पर 7.64 प्रतिशत ब्याज दर और 1200 करोड़ रुपए पर 7.83 प्रतिशत ब्याज देना होगा। दोनों कर्जों की अदायगी सरकार छह माही किस्तों में अप्रैल और अक्टूबर में करेगी।

अप्रैल में सरकार ने दो बार चार किस्तों में 4600 करोड़ रुपए का ऋण लिया था। इसके बाद मई में पहले 1800 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया और अब 2800 करोड़ रुपए का नया ऋण उठाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस राशि का उपयोग राज्य की उत्पादक विकास योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं, ऊर्जा, कृषि और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों में किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!