छतरपुर में पुलिया बहने से बिजावर, किशनगढ़, अमानगंज मार्ग पर आवागमन बंद

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Jun, 2025 03:03 PM

traffic closed on bijawar kishangarh amanganj road

बारिश के दौरान शंकर पुरवा ग्राम के पास एक पुलिया बह गई।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर में राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन 43 गुलगंज, बिजावर, अमानगंज मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान मनमानी और लापरवाही की जा रही है। इसी के चलते सोमवार की सुबह हुई बारिश के दौरान शंकर पुरवा ग्राम के पास एक पुलिया बह गई। जिस कारण बिजावर ,किशनगढ़, अमानगंज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। हालात यह हो गए कि दो पहिया वाहन तक नहीं निकल पाए। 

PunjabKesariजिसके चलते सड़क के दोनों और सैकड़ो वाहन फंस गए। अब मौके पर निर्माण कंपनी द्वारा मशीन भेजी जा रही है। निर्माण कंपनी और इसकी देखरेख कर रहे अधिकारियों की मिलीभगत लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है।

बता दें कि महज तीन दिन पहले इंदौर देवास बाईपास निर्माण के दौरान डायवर्सन में की गई लापरवाही से लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसने से तीन लोगों की मौत के आरोप लगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!