Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Nov, 2026 12:07 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां कई तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों समेत अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। भू-अभिलेख शाखा में भी बदलाव किया गया है। करीब 10 अधिकारी-कर्मचारी...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां कई तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों समेत अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। भू-अभिलेख शाखा में भी बदलाव किया गया है। करीब 10 अधिकारी-कर्मचारी इधर-उधर किए है। इसके लिए कलेक्टर रेना जमील ने आदेश जारी किया है।
इन तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का हुआ बदलाव
शेख मो. एजाज हाशमी को प्रेमनगर में पदस्थ किया गया है।
डॉ. माधुरी आंचला को अतिरिक्त तहसीलदार प्रतापपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
शिवनारायण राठिया को रामानुजनगर में पदस्थ किया गया है।
मनहरण राठिया को भटगांव में भेजा गया है।
नायब तहसीलदार मीना सिंह को पिलखा से लिंक कोर्ट देवनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नायब तहसीलदार सरिता राजवाड़े को सूरजपुर में भेजा गया है।
नायब तहसीलदार हिना टंडन को भैयाथान में पदस्थ किया गया है।
नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो को पिलखा भेजा गया है।
प्रियंका रवि को प्रतापपुर से लिंक कोर्ट मानी में पदस्थ किया गया है।
