Breaking

मध्य भारत एरिया मुख्यालय के सैन्य परिवारों द्वारा जबलपुर छावनी के मानेकशॉ एन्क्लेव में आयोजित किया गया 'वृक्षारोपण अभियान'

Edited By meena, Updated: 21 Aug, 2024 07:28 PM

tree plantation event at manekshaw enclave jabalpur cantonment

मुख्यालय मध्य भारत एरिया द्वारा मंगलवार को आवा दिवस समारोह की गतिविधियों के हिस्से के रूप में 'बेहतर कल...

जबलपुर (विवेक तिवारी) : मुख्यालय मध्य भारत एरिया द्वारा मंगलवार को आवा दिवस समारोह की गतिविधियों के हिस्से के रूप में 'बेहतर कल के लिए आज एक पेड़ लगाएं' विषय पर जबलपुर छावनी के मानेकशॉ एन्क्लेव में 'वृक्षारोपण अभियान' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण में सुधार करना और सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के बीच पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना पैदा करना था।

PunjabKesari

राजलक्ष्मी शेखावत, जोनल अध्यक्षा आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) मध्य भारत एरिया ने सैनिकों के परिवारजनों के साथ मिलकर इस 'वृक्षारोपण अभियान' में व्यक्तिगत रूप से भाग लिया। मुख्यालय मध्य भारत एरिया के अधिकारियों, जेसीओ और अन्य पदों के परिवारों द्वारा इस कार्यक्रम में आम, आंवला, नीम, रुद्राक्ष और कदम्ब सहित अनेक पौधों का रोपण किया गया, जिन्होंने स्थानीय हरित आवरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजलक्ष्मी शेखावत ने बताया कि आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) सप्ताह के हिस्से के रूप में, जबलपुर स्टेशन में स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जबलपुर स्टेशन पर घटती वायु गुणवत्ता और हरित स्थानों की दुर्लभ उपलब्धता पर भी जोर दिया, जिसके कारण वृक्षारोपण बहुत महत्वपूर्ण है।

पौधों की देखभाल करना बेहद महत्वपूर्ण

जोनल अध्यक्षा आवा ने सभी परिवारजनों को रोपित किये गए पौधों की देखभाल करने और उन्हें नियमित रूप से पानी देने के महत्व पर भी जोर दिया। सभी सैन्य परिवारों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ 'वृक्षारोपण अभियान' में भाग लिया, जिससे यह आयोजन सफल रहा। राजलक्ष्मी शेखावत, जोनल अध्यक्षा आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) मध्य भारत एरिया ने 'वृक्षारोपण अभियान' में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए सभी परिवारों की प्रशंसा की ।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!